Breaking News in Hindi

इंदौर पहुंचे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बोले कांग्रेस गजनी फिल्म के आमिर खान की तरह हो गई है..

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इंदौर विधानसभा तीन में पहुंचकर सभा को संबोधित किया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री इंदौर विधानसभा 3 के भाजपा प्रत्याशी गोलू शुक्ला के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गजनी फिल्म के आमिर खान की तरह हो गई है। वह जो वादे करती है उसे याद नहीं रहता है इसी के साथ उन्होंने आचार्य प्रमोद कृष्णम को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आचार्य जी को यह बहुत देर से पता चला कि कांग्रेस राम की भी नहीं है और काम की भी नहीं है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सच बोल दिया कि कांग्रेस को हिंदुत्व से नहीं हिंदू शब्द से नफरत है। राम जन्मभूमि से नहीं प्रभु श्री राम से नफरत है। देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा प्रत्याशी के लिए सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा प्रतिनिधि आपको नहीं मिलेगा इसी के साथ उनका कहना था कि कांग्रेसियों का चेहरा आचार्य जी ने ही उजागर कर दिया है। हम कई वर्षों से उनको समझाने की कोशिश करते थे पर आज सत्य उनके ध्यान में आ गया जो सत्य पूरा देश जानता है आज उसको उन्होंने उजागर किया है ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप