Breaking News in Hindi

इंदौर विधानसभा 5 के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल बोले खजराना में खोलेंगे 100 बिस्तर का अस्पताल और महाविद्यालय

इंदौर। दीपावली के दिन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने कहा है कि खजराना क्षेत्र में 100 बिस्तर का अस्पताल और महाविद्यालय खोला जाएगा । सत्यनारायण पटेल ने खजराना क्षेत्र में जनसंपर्क किया उन्होंने अपने जनसंपर्क की शुरुआत मां कालिका मंदिर पर पूजा अर्चना के साथ की । इसके पश्चात उन्होने खजराना क्षेत्र की कॉलोनी – कॉलोनी में जनसंपर्क करने के लिए घूमे । जहां नागरिकों के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया ।

इस दौरान नागरिकों ने बताया कि इस क्षेत्र में स्वास्थ्य की कोई सुविधा नहीं है । इस समस्या को सुनकर पटेल के द्वारा यह कहा गया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद खजराना क्षेत्र में सबसे पहले 100 बिस्तर का अस्पताल खोला जाएगा । इस दौरान उच्च शिक्षा के लिए भी सुविधा देने की मांग उठी तो पटेल के द्वारा यह आश्वासन भी दिया गया कि इस क्षेत्र में एक बड़ा सरकारी महाविद्यालय खोला जाएगा । इसके माध्यम से इस क्षेत्र के युवा अपने क्षेत्र में रहकर ही उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...