Breaking News in Hindi

पूरी दुनिया मानती है मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की भी गारंटी- पीएम मोदी

बैतूल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी सभा को संबोधित करने बैतूल पहुंच गए हैं।जहां बैतूल सांसद डीडी उईके ने अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। मंच पर बैतूल जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी, पांढुरना विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी भी मौजूद है।

पीएम मोदी ने कहा कि मै मूलत: पार्टी के संगठन का कार्यकर्ता रहा हूं। सुबह 11 बजे चुनाव की सभा करना लोहे के चने चबाने जैसा काम होता है। मै कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं। भाजपा के प्रति जो स्‍नेह है वो अभूतपूर्व है। 17 नवंबर को इतिहास रचने के लिए घर से निकलेंगे। ये चुनाव मप्र के विकास को डबल इंजन की रफ्तार देने का।

पीएम मोदी ने कहा कि हमें रिपोर्ट मिल रही कांग्रेस ने हार मानकर खुद को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। साधु महात्‍माओं के पास डोरे के लिए जा रहे हैं। कांग्रेस के पुराने लोग नजर नहीं आ रहे। वे आधे अधूरे मन से जा रहे। कांग्रेस ने मान लियसा है मोदी की गारंटी के सामने कांग्रेस के छूठे वादे एक पल भी नहीं टिक सकते हैं। पूरी दुनिया मानती है मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की भी गारंटी।

प्रधानमंत्री मोदी की सभा बैतूल विधानसभा क्षेत्र से सटे घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम साकादेही में है। सुबह नौ बजे से ही लोगों के सभा स्थल पर पहुंचने का क्रम प्रारंभ हो गया था। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। बैतूल–भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग 69 पर आवागमन सुबह आठ बजे से बंद कर दिया गया है।

भाजपा का प्रयास है कि प्रधानमंत्री की सभा का लाभ बैतूल की सभी पांचों सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को मिल सके। साकादेही गांव में प्रधानमंत्री की सभा के लिए करीब 40 एकड़ के खेत में पंडाल लगाया गया है। जिसमें एक लाख से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पास में ही हेलीपेड का निर्माण भी किया गया है।भाजपा के जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री की सभा में बैतूल जिले की पांच और पांढुरना जिले की पांढुरना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के साथ मतदाता भी शामिल होंगे। हर बूथ से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम मतदाताओं की उपस्थिति प्रधानमंत्री की सभा में सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने बताया कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में आदिवासी वर्ग के साथ किसानों का भी विशेष ध्यान रखा है। तेंदूपत्ता संग्रहण दर को 4000 रुपये करने की घोषणा की है जिससे इस कार्य में लगे आदिवासी समुदाय के लोगों का लाभ होगा। हर गरीब परिवार के सभी विद्यार्थियों के लिए 12 वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा, आदिवासी समुदाय के सशक्तीकरण के लिए अगले पांच वर्ष में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सशक्तीकरण का कार्य करने का भी संकल्प लिया गया है। प्रत्येक एसटी विकासखंड में एकलव्य विद्यालय की स्थापना के साथ ही शिक्षकों की भर्ती की घोषणा भी की गई है।

भाजपा ने आदिवासी वर्ग के लिए कई काम किए

भाजपा ने पहली बार आदिवासी को राष्ट्रपति के पद तक पहुंचाया। रानी कमलापति के नाम स्टेशन से लेकर कई जननायकों के नाम पर विश्वविद्यालय और अन्य संस्थाओं का नामकरण किया है। पेसा के नए नियम बनाकर ग्रामसभा को अधिकार सम्पन्न बनाकर आदिवासियों को अपने निर्णय करने का अधिकार दिया। विशिष्ट रूप से पिछड़ी जनजाति की महिलाओं को 1000 रुपये मासिक पोषण भत्ता। बिजली बिल माफी, वनाधिकार पट्टे सहित कई योजनाएं लागू की हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास