Breaking News in Hindi

2 डिसे के पास पहुंचा रात का पारा, मौसम विभाग भी माना ठंड ने दी दस्तक

ग्वालियर। जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होते ही उत्तरी हवाओं ने शहर के मौसम में ठंडक घोल दी है। शहर अधिकृत रूप से सर्दी के मौसम के मुहाने पर आकर खड़ा हो गया है, क्योंकि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात पारा 12 डिग्री सेल्सियस से कुछ ही ज्यादा दर्ज किया गया। 12 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर मौसम विभाग अधिकृत रूप से सर्दी की शुरुआत की घोषणा कर देता है। वहीं दिन का तापमान भी अब 30 डिग्री सेल्सियस से कम पर स्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ठंड हो गई थी कम

सर्दी के मौसम की शुरुआत के साथ ही गत 27 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन इसके बाद जम्मू-कश्मीर में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आने के कारण तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। गत सात नवंबर को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के बाद 10 नवंबर से पारे में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया था। शनिवार-रविवार की रात पारा 14.5 डिग्री सेल्सियस और सोमवार को 12.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन में भी तापमान में गिरावट के कारण लोगों को हल्की सर्दी का अहसास रहा।

आगामी दिनों में और गिरेगा तापमान

स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार की तुलना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह औसत से 0.5 डिसे कम है। वहीं अधिकतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़त के साथ 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी औसत से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और ग्वालियर-चंबल संभाग में वर्षा हुई थी। इसका प्रभाव समाप्त होने के बाद हवा का रुख उत्तरी हो गया है, जिसके चलते पहाड़ी इलाकों से ठंडी हवाएं आना भी शुरू हो गई हैं। इसी के चलते पिछले दो दिन से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...