Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

वृश्चिक राशि में मंगल के साथ 4 राजयोग, इन राशियों की खुल रही है किस्मत

इंदौर। Mangal Gochar 2023 Rajyog: मंगल ग्रह 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। लाल ग्रह का रात्रि 10.04 बजे गोचर होगा। मंगल के राशि परिवर्तन से 4 राजयोग बनेंगे। मंगल के वृश्चिक राशि में आने से आयुष्मान राजयोग बनेगा। बुध पहले से इस राशि में है। जिसके कारण बुधादित्य राजयोग बनेगा। इसके अलावा वृश्चिक में सूर्य और मंगल के एक साथ होने से आदित्य मंगल राजयोग बनेगा। मंगल के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव 3 राशियों के लिए सकारात्मक रहेगा। इस दौरान आर्थिक और करियर के लिहाज से समय अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। आर्थिक दृष्टि से समय आपके पक्ष में है। इस अवधि में निवेश से फायदा होगा। यह समय कार खरीदने के लिए उपयुक्त होगा। लाल ग्रह का गोचर करियर में अच्छे परिणाम देगी। पेशेवर में प्रगति करेंगे।

कन्या राशि

मंगल का यह गोचर कन्या राशि वालों को साहस देगा। ग्रहों का संयोग पारिवारिक जीवन के लिए अनुकूल रहेगा। भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। साथ ही पिता और गुरुजनों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि

मंगल का गोचर वृश्चिक राशि को आर्थिक लाभ होगा। जिन जातकों ने रियल एस्टेट में निवेश किया है। उन्हें लाभ मिल सकता है। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर मुकदमा चल रहा है तो इस समय फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.