Breaking News in Hindi

सुष्मिता सेन के बर्थडे पर भाभी चारू ने शेयर की दिल छू लेने वाली तस्वीरें, लिखा- ‘मैं और जियाना आपको बहुत प्यार करते हैं दीदी’

मुंबई. बॉलीवुड की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आज बर्थडे है। 19 नवंबर को यह एक्ट्रेस अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके करीबी और फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस चारू असोपा ने भी खास तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी ननद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

सुष्मिता सेन को बर्थडे विश करते हुए चारू असोपा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। पहली दो तस्वीरों में सुष्मिता भतीजी जियाना और भाभी चारू के साथ मुस्कुराती नजर आ रही हैं। तीसरी फोटो में चारू और सुष्मिता अपने माता-पिता के साथ नजर आ रही हैं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में सुष्मिता भतीजी को उसके जन्म के तुरंत बाद गोद में लिए दिखाई दे रही हैं।

इन फोटोज को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘सबसे अद्भुत व्यक्ति जिसे मैं जानती हूं, उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं। मुझे नहीं पता कि इसे कहां से शुरू करूं, लेकिन मैं वास्तव में चाहती हूं कि आप जानें कि मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है। मुझे लगता है कि सबसे बड़ी चीज जो मैंने सीखी है वह है जीवन को बहुत शालीनता और साहस के साथ जीना। आप वास्तव में प्रत्येक महिला के लिए एक प्रेरणा हैं।

इसके साथ ही चारू ने बेटी जियाना की तरफ से भी उसकी बुआ को बर्थडे विश किया और लिखा- जियाना की सेक्सी बुआ को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं और जियाना आपसे सबसे ज्यादा प्यार करते हैं दीदी’।

सुष्मिता के नाम एक्ट्रेस चारू असोपा के इस पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...