Breaking News in Hindi

सनकी प्रेमी ने एक ही परिवार के 6 लोगों को गोलियों से भूना, 2 की मौत

लखीसराय: बिहार के लखीसराय जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम प्रसंग में एक सनकी प्रेमी युवक ने एक ही परिवार के 6 सदस्यों को गोली मार दी, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के कवैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ला की है। बताया जा रहा एक ही परिवार के 6 लोग छठ घाट से लौट रहै थे। इसी दौरान एक युवक उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली मारने वाला आरोपी उनका पड़ोसी अशीष चौधरी है, जिसमें एक तरफा प्यार में इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में पंजाबी मोहल्ला ग्राम निवासी शशि भूषण झा के पुत्र राजनंदन झा एवं चंदन झा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं चार अन्य शशिभूषण झा, दुर्गा झा, लवली देवी, प्रीति देवी गोली लगने से जख्मी हैं, जिन्हें सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएम अमरेंद्र कुमार, एसपी पंकज कुमार, एएसपी रौशन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप