Breaking News in Hindi

Moosewala की हत्या में जेल में बैठे गैंगस्टरों से मिला फोन, हुए बड़े खुलासे

तरनतारन: केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब से मोबाइल व नशीले पदार्थ बरामद होने की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। उक्त जेल में बंद 1 गैंगस्टर से जेल प्रशासन ने 1 मोबाइल सहित सिम बरामद किया है। यह गैंगस्टर शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नामजद है। फिलहाल थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए बरामद मोबाइल की फोरैंसिक जांच करवाने की तैयारी शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि जेल में बंद इस गैंगस्टर से तीसरी बार मोबाइल बरामद हुआ है। इससे जेल प्रशासन की कार्य प्रणाली पर कई सवाल पैदा होते हैं। जानकारी के अनुसार केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब के सहायक सुपरिंटैंडैंट सुखविंदर राम द्वारा अचानक विभिन्न बैरकों की चैकिंग करवानी शुरू की गई। तब हाई सिक्योरिटी जोन नंबर 03 के 2 ब्लॉक सी. में अर्शद खान उर्फ अर्शदिया पुत्र रजाक खान निवासी बुकालसर बास वार्ड नंबर 31 सरदार चुरु राजस्थान से 1 नारजो कंपनी का टच मोबाइल सहित सिम बरामद हुआ। गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नामजद आरोपी अर्शद खान से उक्त जेल में से मोबाइल बरामद होने की यह तीसरी घटना है। इस घटना ने जेल प्रशासन की कार्य प्रणाली पर कई सवाल खड़े किए हैं। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि जेल में बंद खतरनाक गैंगस्टर अपना नैटवर्क चलाने में लगातार सक्रिय हैं। इनको रोकने में जेल प्रशासन बिल्कुल नाकाम साबित हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...