Breaking News in Hindi

प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं गए लेक‍िन मैच देखने अहमदाबाद पहुंच गए, प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को घेरा

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी हिंसा प्रभावित मणिपुर नहीं गए लेकिन अहमदाबाद में क्रिकेट विश्वकप का फाइनल मैच देखने पहुंच गए ताक‍ि यदि हमारी टीम जीते तो कुछ श्रेय ले सकें। प्रियंका गांधी वाद्रा ने शाहपुरा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी वहां नहीं जाते जहां संकट होता है। उन्होंने कहा कि खुद को फकीर कहने वाले प्रधानमंत्री मोदी के राज में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कैसे सबसे अमीर पार्टी बन गई।

उन्होंने कहा, ‘‘मणिपुर भी हमारे देश का ही राज्य है। मणिपुर में सैंकड़ों गांव जला डाले गए, कितने बुरे बुरे हादसे हुए… कैसी-कैसी चीजें हुईं। मोदी जी ने वहां जाने का कष्ट किया? नहीं किया।” उन्होंने कहा, ‘‘हम विश्वकप फाइनल में पहुंचे। हमारी टीम अपनी मेहनत से फाइनल में पहुंची … मोदी जी भी पहुंच गए। फट से पहुंचे।”

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मोदी जी वहां पहुंचे कि यदि हम जीत जाएं तो उस जीत का श्रेय थोड़ा उनको भी मिल जाए। यदि हम जीतते तो सारी मीडिया बाजी करते, ‘इवेंट’ करते। मोदी जी इस तरह की चीजों में पहुंच सकते हैं जहां हमारा मान सम्मान बढ़ रहा हो, जहां हमारी टीम मेहनत कर रही है लेकिन जहां संकट होता है वहां नहीं पहुंचते।” उन्होंने सवाल किया, ‘‘मोदी जी कहते हैं कि वे फकीर हैं तो इनके कार्यकाल में भाजपा सबसे अमीर पार्टी कैसे बन गई?”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार ने बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया लेकिन गरीबों की उपेक्षा की। उन्होंने कहा कि ‘‘केंद्र सरकार की नीयत ठीक नहीं, मोदी जी की नीयत ठीक नहीं।” उन्होंने कहा, ‘‘आज पूरे देश में जो भाजपा की सारी सरकारें चल रहे हैं वे सब सिर्फ बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए चल रही हैं। आज मध्यम वर्ग, गरीब, किसानों की उनकी सरकारों में कोई सुनवाई नहीं है।” राजस्थान सरकार के महंगाई राहत कैंप का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान में राज्य सरकार ने लोगों को महंगाई से राहत दिलवाई है। राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....