Breaking News in Hindi

संविधान दिवस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में युवक गिरफ्तार

नोएडा: सोशल मीडिया पर कथित रूप से संविधान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रविवार को संविधान दिवस पर यह कथित टिप्पणी की थी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया, ‘‘स्थानीय जारचा थाने में आरोपी के खिलाफ रवि कुमार नामक व्यक्ति ने रविवार रात को लिखित में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की पहचान भानु उर्फ जयेश के रूप में हुई जो बिसहड़ा गांव का निवासी है। आरोपी को रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया।” अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमानित करना) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जारचा के थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी बेरोजगार है। कुमार ने बताया, ‘‘आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आरोपी को कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...