Breaking News in Hindi

22 विषय के सेट रिजल्ट 20 दिसंबर तक घोषित करेगा मप्र लोकसेवा आयोग

इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कुछ दिन पहले विभिन्न 12 विषयों के राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) के परिणाम घोषित किए हैं। शेष 22 विषयों के परिणाम आना बाकी हैं। आयोग ने इन्हें तीन सप्ताह में जारी करने पर जोर दिया है। इन विषयों के रिजल्ट तैयार किए जा रहे हैं, जो अंतिम चरणों में पहुंच चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक, 20 दिसंबर तक सेट के बाकी रिजल्ट आएंगे।

आयोग ने सेट में मैथेमेटिक्स साइंस, फिजिकल एजुकेशन, संस्कृत, वाणिज्य, होम साइंस, लाइब्रेरी साइंस, हिन्दी, इतिहास, परफार्मिंग आर्ट्स, अंग्रेजी, लाइफ साइंस, संगीत, फिलोस्फी, मराठी विषय के रिजल्ट निकाले हैं। शेष 22 विषय के रिजल्ट तैयार हो रहे हैं। आयोग ने तीन सप्ताह में इन्हें घोषित करने का आश्वासन दिया है। मगर सेट देने वाले अभ्यर्थी थोड़े परेशान हैं, क्योंकि 28 जनवरी से सहायक प्राध्यापक की प्रक्रिया शुरू होगी।

दो चरणों में होगी सहायक प्राध्यापक परीक्षा

इस मामले में आयोग के अधिकारियों का तर्क है कि सहायक प्राध्यापक परीक्षा दो चरण में होगी। 28 जनवरी से जिन विषय में भर्ती होगी, उन विषय के सेट परिणाम दिए हैं। बाकी विषय में मार्च-अप्रैल में भर्ती की जाएगी। आयोग के ओएसडी रवींद्र पंचभाई का कहना है कि शेष विषयों के रिजल्ट दिसंबर में घोषित कर दिए जाएंगे। रिजल्ट की प्रक्रिया चल रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....