Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

मतगणना केंद्र के बाहर पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, हालात सामान्य

शाजापुर। मध्य प्रदेश में मतगणना का दौर जारी है। इसी बीच शाजापुर में मतगणना केंद्र के बाहर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। इस दौरान जमकर पथराव भी हुआ। हालांकि फिलहाल स्थिति सामान्य है।

जानकारी के अनुसार यहां से भाजपा के अरुण भीमावद और कांग्रेस के कुसुम सिंह करार चुनावी मैदान में है। जहां भीमावद ने करीब 5 से 6 वोटों से जीत हासिल की है। जिसके बाद कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता यहां आमने-सामने हो गए, इसके बाद पथराव भी हुआ।

फिलहाल हालात सामान्य

इस घटनाक्रम के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आंसू गैस के गोंले छोड़कर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर किया। फिलहाल हालात सामान्य है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.