Breaking News in Hindi

राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, 2 आरोपी हुए फरार

जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दो अज्ञात बदमाश स्कूटी पर आए और सुखदेव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। यह घटना उस दौरान हुई, जब वह अपने घर से बाहर खड़े थे।

घटनाक्रम दोपहर करीब 1.45 बजे का है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को तत्काल नजदीकी मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।

जांच में जुटी पुलिस
मामले की जांच के लिए पुलिस जुट गई है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम हॉस्पिटल पहुंची है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर भी भेजी गई थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द से जल्द वारदात में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...