Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

Kharmas 2023: खरमास में तुलसी के पास नहीं रखनी चाहिए ये चीजें, माता लक्ष्मी हो सकती हैं क्रोधित

इंदौर। सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का महत्व है। हर घर में तुलसी के पौधे को पूजा जाता है। यह माना जाता है कि तुलसी का पौधा घर में शांति को लेकर आता है। वास्तु में तुलसी के पौधे को ध्यान रखकर कई नियम हैं, जिनका पालन करना चाहिए। खरमसा शुरू होने के बाद शुभ कार्य बंद हो जाता है, लेकिन पूजा होती है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि खरमास के दिनों तुलसी के पास कुछ चीजें नहीं होनी चाहिए। इनका चीजों का रखना अशुभ होता है।

तुलसी के पास न रखें शिवलिंग

तुलसी जी को भूलकर भी शिवलिंग के पास नहीं चाहिए। इसके पीछे एक कहानी है कि तुलसी जी पूर्व जन्म में जालंधर नाम के राक्षस की पत्नी थी। उनका नाम वृंदा था। इस राक्षस को भगवान शिव ने ही मारा था, इसलिए तुलसी दल के करीब भगवान शिव को नहीं रखना चाहिए।

कांटेदार पौधे न लगाएं

तुलसी के पास कांटेदार पौधों को लगाने से बचना चाहिए। इससे राहुदोष को होता है और तुलसी जी को नाराज करता है। ऐसे में इसका ध्यान रखना चाहिए।

जूते-चप्पल न रखें

तुलसी के पास हमेशा साफ-सफाई रखनी चाहिए। ऐसे में ध्यान दें कि जूते-चप्पल तुलसी के पास न उतारें। झाड़ू भी तुलसी के पास नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर की सुख-शांति खत्म हो जाती है।

तुलसी को न लगाएं सिंदूर

खरमास में तुलसी को सिंदूर नहीं लगाना चाहिए। खरमास में शुभ कार्य करने की मनाही होती है। ऐसे में यह भूलकर भी न करें।

तुलसी के पत्ते न तोड़ें

खरमास में एक बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि हमें तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ना चाहिए। तुलसी के पत्ते को तोड़ने से भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.