Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

PM मोदी शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से करेंगे बातचीत

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा (वीबीएसवाई) के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी दी।

पीएमओ ने कहा कि देश भर से हजारों लाभार्थी ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे और देशभर से दो हजार से अधिक वीबीएसवाई वैन, हजारों कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) और सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) भी इससे जुड़ेंगे। इस कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय स्तर के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

बयान में कहा गया है कि पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है जिसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की प्रमुख योजनाओं का पूर्ण लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.