Breaking News in Hindi

एक बार फिर से माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे शाहरुख खान, सामने आया वीडियो

बाॅलीवुड के किंग खान एक बार फिर से माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे। वह  इस साल तीसरी बार माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे हैं।  इससे पहले, इस साल जनवरी में ‘पठान’ और सितंबर में ‘जवान’ की रिलीज से पहले माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। वहीं एक बार फिर से शाहरुख मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने आए हैं।

मशहूर अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘डंकी’ के प्रदर्शन से पहले यहां मंगलवार को माता वैष्णो देवी गुफा की यात्रा की। अभिनेता (58) को माता वैष्णो देवी – कटरा भवन के मार्ग में यात्रा करते देखा गया। शाहरुख के साथ उनकी मैनेजर पूजा डडलानी और उनके सुरक्षा कर्मी थे। उनकी वैष्णो देवी की यह तीसरी यात्रा है।

उन्होंने अपनी फिल्म ‘जवान’ और ‘पठान’ की रिलीज से पहले इस साल अगस्त और पिछले साल दिसंबर में मंदिर की यात्रा की थी। जम्मू के रियासी जिले में स्थित वैष्णो देवी मंदिर त्रिकुटा पर्वतीय क्षेत्र में स्थित एक तीर्थस्थल है जहां हर साल दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु आते हैं।

‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी हिट फिल्मों के बाद ‘डंकी’ शाहरुख की 2023 की तीसरी और साल की आखिरी फिल्म है। राजकुमार हिरानी निर्देशित यह फिल्म कॉमेडी ड्रामा बताई जा रही है। फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है।

शाहरुख खान का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें एक्टर अपना चेहरा छिपाए अपनी टीम के साथ माता वैष्णो देवी के दरबार में नजर आ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप