Breaking News in Hindi

पर्यटन विकास में मुख्यमंत्री मोहन यादव की रुचि से खंडवा के हनुवंतिया को मिलेगी नई ऊंचाई

खंडवा। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की पर्यटन में विशेष रुचि है। वे तीन साल प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रह चुके हैं। इतना ही नहीं प्रदेश में पर्यटन के निरंतर विकास के लिए दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है। मुख्यमंत्री यादव की रुचि को देखते हुए प्रदेश में पर्यटन को नई राह मिलने के साथ ही जिले का जल पर्यटन केंद्र हनुवंतिया को भी नई ऊंचाइयां मिल सकेंगी। हनुवंतिया में प्रस्तावित आठवां जल महोत्सव का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री यादव कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री यादव का राजनीति के साथ ही धर्म, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में गहरी रुचि और लगाव है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता मुख्यमंत्री यादव वर्ष 2011 से 2013 तक मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) रह चुके है। उनके कार्यकाल में प्रदेश में पर्यटन को नई ऊंचाइयां हासिल हुई हैं।

जिले की पुनासा तहसील में इंदिरा सागर बांध के बैकवाटर किनारे बने हनुवंतिया जल पर्यटन केंद्र को भी नई पहचान मिलना तय है। हनुवंतिया पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का भी विशेष लगाव रहा है। वर्ष 2015 में हनुवंतिया आकार लेने के बाद प्रत्येक साल यहां नवंबर-दिसंबर में होने वाले जल महोत्सव के शुभारंभ में पूर्व मुख्यमंत्री चौहान उपस्थित हुए है। अब प्रदेश की बागडोर थामने वाले नवागत मुख्यमंत्री यादव की पर्यटन में रूचि और विकास की ललक को देखते हुए हनुवंतिया को विस्तार और नई पहचान मिल सकती है।

विधानसभा चुनाव की वजह से इस वर्ष जल महोत्सव अभी तक शुरू नहीं हो सका है। हर वर्ष नवंबर-दिसंबर में दो माह के जल महोत्सव से हनुवंतिया गुलजार हो जाता है। यहां टेंट सिटी लगाकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने वाली इवेंट कंपनी शुभारंभ का इंतजार कर रही है।

खंडवा महाविद्यालय के नामकरण को बताया अद्भुत संयोग

खंडवा में दो साल पहले उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए मोहन यादव ने नवीन आदर्श महाविद्यालय के नामकरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए फीता काटा था। इस मौके पर उन्होने कहा था अब यह महाविद्यालय पूर्व विधायक हुकुमचंद यादव के नाम से जाना जाएगा।

महाविद्यालय के संबंध में उन्होने कहा था कि यह अद्भुत संयोग है कि इस महाविद्यालय का ई भूमिपूजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। वहीं भवन का लोकापर्ण मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने किया। वहीं इस भवन का नामकरण का सौभाग्य मुझे मिला है। जो एक संयोग है। विदित हो कि पूर्व विधायक हुकुमचंद यादव कुश्ती संघ से जुडे थे। वहीं मुख्यमंत्री यादव का भी कुश्ती से जुडाव और लगाव रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?