Breaking News in Hindi

कड़ाके की ठंड के बीच इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, शीत लहर और धुंध बढ़ाएगी और भी सिकुड़न

 राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस और सोमवार को 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। विभाग ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे शहर की सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी रहा। विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जा सकती है।

वहीं, दिसंबर के महीने में उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है।  उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR में सुबह के समय कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। जिससे सड़क में विजिबिलिटी कम हो रही है। कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 13 से 16 दिसंबर के बीच असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में जमकर बारिश होगी. अरुणाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो रही है।

इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी शुरू हो गई है। बदरीनाथ धाम में तापमान अधिकतम 3 डिग्री और न्यूनतम माइनस 4 डिग्री तक पहुंच गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....