Breaking News in Hindi

‘अगर संसद सुरक्षित नहीं है, तो क्या देश सुरक्षित है’, AAP सांसद राघव चड्ढा ने मोदी सरकार को घेरा

जब हमारे देश में सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जगह में उल्लंघन हो रहा है तो हमारा देश कैसे सुरक्षित है?…हालिया सुरक्षा उल्लंघन की घटना पर संसद में चर्चा की मांग करते हुए आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को सवाल किया। राघव चड्ढा ने पूछा, ”क्या विपक्षी सांसद कुछ नाजायज मांग कर रहे हैं? क्या वे कुछ गलत कह रहे हैं? वे सिर्फ इतना कह रहे हैं कि देश की सबसे सुरक्षित इमारत की सुरक्षा में सेंध पर चर्चा होनी चाहिए। मुझे लगता है कि सरकार को मांग मान लेनी चाहिए।”

राघव चड्ढा ने कहा, “यह किसी विशेष पार्टी या पार्टी की राजनीति का मामला नहीं है, बल्कि सबसे सुरक्षित इमारत भारतीय संसद का मामला है। अगर संसद सुरक्षित नहीं है, तो क्या देश सुरक्षित है।” इस संबंध में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “मैं केवल इतना कहना चाहता हूं कि अगर लोकसभा अध्यक्ष ने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से सुझाव मांगे हैं, तो मुझे लगता है कि उन्हें सुधार के लिए सुझाव देना चाहिए। वे बाधाएं पैदा करके कुछ हासिल नहीं करेंगे।”

इस बीच, दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने गुरुवार को संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में गिरफ्तार सभी चार आरोपियों को सात दिन की हिरासत में भेज दिया। पांचवें आरोपी ललित झा को भी दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को मांग की कि गृह मंत्री अमित शाह को संसद में बयान देना चाहिए था, जिससे पूरा संकट सुलझ सकता था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप