Breaking News in Hindi

इंदौर के होटल और मैरिज गार्डन में रात 10 बजे बाद नहीं बजा सकेंगे डीजे

इंदौर। जिले में होटल और मैरिज गार्डन में होने वाले कार्यक्रमों में रात 10 बजे बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग नहीं हो सकेगा। राज्य शासन के निर्देशानुसार रात 10 से सुबह 6 बजे तक किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को प्रतिबंधित किया गया है। होटल और मैरिज गार्डन संचालकों को मंगलवार को इसकी जानकारी दी गई।

क्षेत्रीय कार्यालय मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा होटल और मैरिज गार्डन संचालकों की बैठक आयोजित की गई। इसमें राज्य शासन के निर्देशा अनुसार जिले में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियम 2000 एवं कोलाहाल नियंत्रण अधिनियम 1985 के प्रविधानों की जानकारी दी गई।

45 उड़नदस्ते रखेंगे निगरानी

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एसएन द्विवेदी ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए होटल और मैरिज गार्डन संचालकों की बैठक ली। सभी को रात 10 से सुबह 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग के प्रतिबंध की जानकारी दी गई। गौरतलब है कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध के लिए प्रशासन ने 45 उड़नदस्ते गठित किए हैं। इसमें प्रशासन, पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को शामिल किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप