Breaking News in Hindi

अप्रैल 2024 से यूपी में महंगी होगी शराब, लाइसेंस फीस में होगा 10 फीसद इजाफा

लखनऊ: शराब पीने के शौकिनों के लिए बुरी खबर है, अब से उत्तर प्रदेश में शराब महंगी हो जाएगी। अप्रैल 2024 से यूपी शराब महंगी हो जाएगी। इसके साथ ही 50 हजार करोड़ राजस्व का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लाइसेंस फीस में भी 10 फीसद इजाफा किया जाएगा। वहीं, रेलवे औप मेट्रों में दुकाने खुल सकेंगी। एयरपोर्ट की तर्ज पर दुकाने खुल सकेंगी।

1 अप्रैल से देसी, अंग्रेजी शराब के साथ ही बीयर और भांग महंगी हो जाएगी। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बैठक हुई है, जिसमें योगी कैबिनेट ने साल 2024-25 के लिए नई आबकारी नीति को मंजूरी दी गई है। इसके तहत लाइसेंस फीस में इजाफा किया गया है।

योगी सरकार ने अब अंग्रेजी शराब, बीयर, भांग, मॉडल शॉप की दुकानों की वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक लाइसेंस फीस 10 प्रतिशत बढ़ा दी है। देसी शराब की लाइसेंस फीस 254 रुपये प्रति लीटर और ड्यूटी 30 रुपए से बढ़ाकर 32 रुपये प्रति लीटर तय की गई है।
इसी के साथ प्रदेश में शादी ब्याह, ईवेंट व अन्य कार्यक्रमों में अब सिर्फ 12 घंटे के दरम्यान या रात 12 बजे तक ही शराब परोसी जा सकेगी। नई नीति में शादी-ब्याह, इवेंट या अन्य कार्यक्रमों में शराब परोसने को लेकर लिए जाने वाले ओकेजनल बार लाइसेंस की अवधि 12 घंटे या रात 12 बजे तक तय की गई है।

आदेश में यह भी कहा गया है कि यूपी की बीयर की फुटकर की दुकानों में अगर 100 वर्गमीटर अलग से जगह है तो 5 हजार रुपये का शुल्क अदा कर लाइसेंसधारक लोगों के बैठकर बीयर पीने का भी इंतजाम कर सकेगा। इसके लिए जिलाधिकारी के अनुमोदन के लिए जिला आबकारी अधिकारी अनुमति देगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन