Breaking News in Hindi

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में टेरोटेरियल फाइट में दो बाघों की मौत

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में टेरोटेरियल फाइट में दो बाघों की मौत हो गई है। एक बाघ की मौत की जानकारी तो पार्क प्रबंधन ने मंगलवार की शाम को ही जारी कर दी थी जबकि दूसरे बाघ की मौत की खबर बुधवार की सुबह सामने आई है। जानकारी यह भी सामने आ रही है कि मंगलवार को ही दोनों बाघों की मौत हो गई थी लेकिन मामले पर पर्दा डाले रखने के लिए दोनों बाघों की मौत की खबर एक साथ जारी नहीं की गई।

मंगलवार को यहां मिला शव

इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक बाघ का शव किला मार्ग पर पाया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर पीके वर्मा ने बताया कि गस्त के दौरान मंगलवार की सुबह बाघ का शव देखा गया था। गश्ती दल के कर्मचारियों ने इस बात की सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर डाग स्क्वाड को भी बुलाया गया जिसने आसपास का निरीक्षण किया।

पाए गए दूसरे बाघ के पदमार्क

घटना की जानकारी देते हुए डिप्टी डायरेक्टर पीके वर्मा ने बताया कि मृतक बाघ लगभग 7 वर्ष का था। बाघ के शव के निकट दूसरे बाघ के पद चिन्ह भी पाए गए हैं। मृत बाघ के शरीर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि दूसरे बाघ के साथ हुई मुठभेड़ में इस बाघ की मौत हुई है। शव का परीक्षण करने के पश्चात मौके पर ही शव दहन कर दिया गया। बताया गया है कि मौके पर वन विभाग के सभी अधिकारी, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर, एनटीसीए के प्रतिनिधि मौजूद थे।

दो किलोमीटर दूर मिला दूसरा शव

दूसरे बाघ का शव किला मार्ग से लगभग दो किलोमीटर दूर पाया गया है। बुधवार की सुबह गश्तीदल ने दूसरे बाघ के शव को भी देखा और इसकी सूचना पार्क प्रबंधन को दी गई। इसके बाद यह जानकारी सामने आई कि मरने वाला दूसरा बाघ वही है जिसके साथ आपसी संघर्ष में एक दिन पहले एक बाघ की जान गई थी। दूसरे बाघ की मौत की पुष्टि तो पार्क प्रबंधन ने की है लेकिन अभी बाघ के बारे में पूरा विवरण जारी नहीं किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...