Breaking News in Hindi

मध्‍य प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में शुरू होगी RTPCR जांच

भोपाल। कोरोना वायरस का नया वैरिएंट सामने आने के बाद अब सभी जिला अस्पतालों में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच होने लगेगी। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मो. सुलेमान ने सभी जिलों के सीएमएचओ को पत्र लिखकर जांच शुरू करने के लिए कहा है।

एक सप्ताह में टेक्नीशियन और जांच किट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया के प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में जांच के लिए मशीनें तो उपलब्ध हैं, पर कोरोना के मामले कम होने की वजह से इसके लिए कर्मचारी और किट की व्यवस्था नहीं की गई थी।

अब नए वैरिएंट के फैलने की आशंका के चलते सभी जिला अस्पतालों में जांच की सुविधा शुरू करने के लिए कहा गया है, जिससे रिपोर्ट जल्दी मिल सके।

 

पांच मेडिकल कालेजों में जांच किट ही नहीं

सरकार जिला अस्पतालों में कोरोना की जांच शुरू करने की तैयारी कर रही है। उधर, चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन आने वाले पांच मेडिकल कालेजों में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए किट ही उपलब्ध नहीं है।

इसमें भोपाल, विदिशा, रतलाम, शहडोल और शिवपुरी का सरकारी मेडिकल कालेज शामिल है। बता दें कि अभी 21 अस्पतालों में 23 हजार 490 सैंपल हर दिन जांच करने की क्षमता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?