Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

सुजित कुमार को अस्पताल से छुट्टी, गोपीनाथ के हाथ में अब भी दर्द

जबलपुर। आयुध निर्माणी खमरिया (ओएफके) में बुधवार और गुरुवार को 24 घंटे के भीतर दो हादसों में जख्मी हुए दो कर्मचारियों में से एक को जांच से संतुष्ट होने के बाद डाक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया। जबकि डेटोनेटर की चपेट में आकर घायल एक अन्य कर्मचारी को अभी अस्पताल से छुट्टी नहीं मिल पाई है। बताया जाता कि उसके हाथ में अब भी दर्द है और कुछ जांच शेष है। अत: डाक्टरों की निगरानी में अगले एक दिन के लिए रोक लिया गया है। निर्माणी प्रशासन ने दोनों कर्मचारियों की देखरेख के लिए तीन अधिकारियों की अलग-अलग दो टीम भी बनाई है। जो नियमित रूप से उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट ले रही है।

हादसे में सुजित कुमार की एक अंगुली चोटिल हो गई थी

ओएफके प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को निर्माणी के एफ-9 सेक्शन में सुबह हुए हीट सीलिंग आपरेशन के दौरान हादसे में सुजित कुमार की एक अंगुली चोटिल हो गई थी। जिसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। डाक्टरों जांच के बाद शुक्रवार की शाम को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं बुधवार को सुबह निर्माणी के एफ-1 सेक्शन में डेटोनेटर में फिलिंग के दौरान एस गोपीनाथ घायल हो गए थे।

अंगूठे सहित बाएं हाथ की तीन अंगुली में चोट है

गोपीनाथ के अंगूठे सहित बाएं हाथ की तीन अंगुली में चोट है। दो दिन बीतने के बाद भी गोबीनाथ के हाथ में अभी दर्द बना हुआ है, इस कारण डाक्टरों ने उन्हें अभी 24 घंटे के लिए निगरानी में रखा है। वैसे वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और हाथ भी मूवमेंट कर रहा है।

हमारे दोनों साथी कर्मचारियों का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है और जख्मी हाथ की मलहम-पटटी से उसमें सुधार है। हालांकि गोबीनाथ को बाएं हाथ में कुछ दर्द है और इंजेक्शन दिया जा रहा है, जिसकी वजह से उसे अभी डिस्चार्ज नहीं किया गया है। संभवत: वे शनिवार को अस्पताल से घर जा सकें।

अविनाश शंकर, जनसंपर्क अधिकारी, आयुध निर्माणी खमरिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.