Breaking News in Hindi

बच्चे को 700 रुपये में चाहिए Thar, आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर कही यह बात, पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे

नई दिल्ली।  उद्योगपति आनंद महिंद्रा अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। वह कभी फनी वीडियो शेयर करते हैं तो कभी मोटिवेशनल वीडियो पोस्ट करते हैं। इस बीच उन्होंने एक क्यूट से बच्चे का वीडियो शेयर किया है। जो महिंद्रा थार को 700 रुपये में खरीदना चाहता है। बच्चे का वीडियो देखकर यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

बच्चे ने 700 रुपये में मांगी महिंद्र थार

आनंद महिंद्रा ने एक्स हैंडल पर छोटे बच्चे और उसके पिता के बीच हो रही बातचीत का वीडियो शेयर किया है। क्लिप में बच्चा अपने पिता से महिंद्रा थार के बारे में बात कर रहा है। वह अपने पापा से कहता है कि हम नई थार ले आएंगे। वह भी सिर्फ 700 रुपये में। इस वीडियो के साथ आनंद ने एक कैप्शन लिखा है। जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं।

आनंद महिंद्रा ने कही यह बात

आनंद महिंद्र ने कैप्शन में लिखा कि उनके दोस्त ने इसे यह कहकर भेजा कि वह चीकू से बहुत प्यार करते हैं। इसलिए मैंने इंस्टाग्राम पर उनके कुछ पोस्ट देखें। अब मैं भी उनसे प्यार करता हूं। बस दिक्कत है कि वह 700 रुपये में थार खरीदना चाहता है। अगर हम ऐसा करते हैं तो बहुत जल्द दिवालिया हो जाएंगे। इस पोस्ट को 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

नीचे देखें वीडियो-

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...