Breaking News in Hindi

बुरहानपुर के रतागढ़ डैम के पास नजर आया बाघ, सर्चिंग में जुटा वन अमला

बुरहानपुर/नेपानगर। जंगलों से भटक कर बस्तियों के आसपास पहुंच रहे बाघों ने ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल कायम कर रखा है। मंगलवार को नेपानगर क्षेत्र के रतागढ़ स्थित डैम के पास बाघ को बैठे देखा गया है। जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण डर के कारण खेत नहीं जा रहे हैं।

सर्च आपरेशन शुरू

हालांकि सूचना मिलने के बाद वन अमले ने सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है, लेकिन देर शाम तक उसकी लोकेशन नहीं मिल पाई थी। ज्ञात हो कि दो दिन पहले ही शाहपुर रेंज की चोंडी बीट में वन्यप्राणी ने एक बैल व गोवंशी का शिकार किया था। ग्रामीणों का कहना था कि यह शिकार बाघ द्वारा किया गया है। गांव के आसपास बाघ की मौजूदगी काफी समय से बनी हुई है। हालांकि वन विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की थी।

रतागढ़ में घूम रहे बाघ का एक ग्रामीण द्वारा वीडियो भी बनाया गया है। बावजूद इसके रेंजर तरुण आहनिया का कहना है कि सर्चिंग और पग मार्क मिलने के बाद ही इसकी पुष्टि की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि रतागढ़ डैम के पास बेहती नदी के पास बाघ बैठा था।

किसान गनेश सपकाले खेत में पानी देने गया तो उसकी नजर बाघ पर पड़ी। डरते हुए युवक ने मोबाइल से एक फोटो लिया और अन्य किसान रवि सपकाले, राजेश सपकाले, राजू सपकाले, मोहन सावले को सूचना दी। उन्होंने एक साथ पहुंचकर वीडियो बनाए और इंटरनेट मीडिया पर वायरल करते ही यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। वन विभाग ने फिलहाल ग्रामीणों से सतर्कता बरतने के लिए कहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप