Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

एमपीपीएससी परीक्षा में दो बेटियों ने रोशन किया खंडवा जिले का नाम

खंडवा । जिले से दो आदिवासी बेटियों ने कामयाबी हासिल कर खंडवा का नाम रोशन किया। लोक सेवा आयोग ने मंगलवार देर रात राज्य सेवा परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट घोषित किया। रिजल्ट में खंडवा जिले की दो बेटियों ने सफलता प्राप्त की है। खास बात यह है कि दोनों बेटियां आदिवासी समाज से है। एक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट है, जिसका चयन कोषालय अधिकारी के पद पर व दूसरी सरकारी शिक्षक है, जो अब आबकारी विभाग में सब इंस्पेक्टर का पद संभालेगी।

जमना डुडवे जो कि जिले के वन ग्राम लखन गांव की है। इनके पिता छोटे किसान है। गांव पर ही खेती करते है। इन्होंने प्रारंभिक शिक्षा पंधाना के नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जबलपुर से एग्रीकल्चर इंजिन्यरिंग की पडाइ करने के बाद इंदौर में बच्चों को कोचिंग करवाने के साथ ही एमपीपीएससी की तैयारी की। इनकी मेहनत के चलते इनका चयन 2019 कि परीक्षा में कोशालाय अधिकारी के रूप में हुआ।

भारती मासारे की पढ़ाई उनके मामा के यहां ग्राम गोराडिया में रहकर पंधाना से की। उसके बाद खंडवा में हायर सेकंडरी की, ग्रेजुएशन इंदौर में, बीएससी बायोटेक से करने के बाद उसका चयन व्यापन में हुआ। खरगोन में शिक्षक के रूप मे सेवाएं देने के साथ ही अपना सपना पुरा करने के लिए एमपीपीएएससी की तैयारी की। फाल्सवरूप भारती को सफलता मिली और उसका चयन आबकारी विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.