Breaking News in Hindi

काॅलेज के लेटर हेड पर छात्रा को लिखा गया प्रेम पत्र, वायरल हुआ मनाने का तरीका

पश्चिम बंगाल के गुसकरा महाविद्यालय में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसमें एक कॉलेज के लेटर हेड पर लिखा गया प्रेम प्रस्ताव वायरल हो गया है। इस मामले में लड़के ने कॉलेज की एक पांचवें सेमेस्टर की छात्रा को प्रेम प्रस्ताव भेजा है, जिसके पीछे प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और मुहर भी हैं।

लेटर हेड में लिखा है कि, ‘संक्षेप में कहें तो हमारे पूर्व छात्र को आपसे प्यार हो गया है। लेकिन आप उन्हें कोई जवाब नहीं दे रही हैं, जिसकी वह से वो अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रहा है। मैं आप से करबद्ध प्रार्थना करता हूं कि कृपया कुछ ऐसा करें, जिससे हमारे छात्र को भविष्य में कोई परेशानी न हो और वह ठीक से पढ़ाई कर सके।’

कॉलेज लेटर हेड पर प्रेम प्रस्ताव 
यह घटना पूर्व बर्दवान जिले के एक गुसकरा महाविद्यालय की है। प्रिंसिपल के हस्ताक्षर वाले इस पत्र पर 25 दिसंबर की तारीख लिखी हुई है। इस विवाद में कॉलेज के प्रिंसिपल सुदीप चट्टोपाध्याय ने बताया है कि इस मामले पर पुलिस को सूचना दी गई है और यह साइबर क्राइम की श्रेणी में आता है। लेकिन, जब यह लव लेटर वायरल हुआ तो हंगामा मच गया। महाविद्यालय ने इस मामले पर लड़की और लड़के को उनके माता-पिता समेत कॉलेज में बुलाया है।

PunjabKesari

छात्रों ने मानी अपनी गलती
दरअसल आरोपी लड़का कॉलेज का पूर्व छात्र है। इस मुद्दे पर लड़के ने अपनी गलती को माना है और कहा है कि उसे इसके असर का खुद को भी पता नहीं था। साथ ही छात्रा ने यह भी बताया कि उसने लड़के के द्वारा भेजे गए लव लेटर को मजाक में अपने स्टेटस में डाल दिया था, लेकिन वह वायरल हो गया।

WhatsApp के जरिए भेजा था पत्र
छात्रा का कहना कि यह लेटर लड़के ने उसे WhatsApp के जरिए भेजा था और लड़की ने मजाक में इस लेटर को अपने स्टेटस में लगा दिया था। लेकिन कुछ समय बाद ही उसे डीलीट भी कर दिया था। छात्रा ने यह कॉलेज को लिखित रूप से बताया कि इस घटना में कॉलेज और प्रिंसिपल का कोई लेना देना नहीं है। इस मामले में कॉलेज का लेटर हेड एडिट किया गया है और प्रिंसिपल ने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं कि इससे कोई छात्र परेशान न हो। यह घटना दिसंबर 25 को हुई थी और पुलिस जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....