Breaking News in Hindi

आनलाइन नौकरानी की तलाश की, चंबल डीआइजी की पत्‍नी से ठग लिए 37 हजार रुपये

ग्वालियर। आनलाइन माध्यम से घर के काम के लिए कामवाली बाई उपलब्ध करवाने के नाम पर चंबल डीआइजी कुमार सौरभ की पत्नी के साथ 37 हजार रुपये की ठगी की वारदात सामने आई है।

इस घटना की एफआईआर कंपू थाने में दर्ज करवाई गई है। थाने में दी शिकायत में बताया है कि डीआइजी कुमार सौरभ और उनकी पत्नी मेघा सिन्हा आफीसर मैस में रुके हुए थे। उन्हें उनके बेटे का ध्यान रखने के लिए एक नौकरानी की आवश्यकता थी। इसके चलते मेघा सिन्हा ने आनलाइन माध्यम से राधा प्लेसमेंट सेल नामक कंपनी से संपर्क किया जो इस प्रकार के कामों के लिए व्यक्ति उपलब्ध करवाती है।

कंपनी ने बताई थी शर्तें

कंपनी की तरफ से बात करने वाले अरुण नाम के व्यक्ति ने उन्हें सभी नियम व शर्तें बताई जिसमें नौकरानी की सैलरी सात हजार रुपये तय हुई। चार महीने का एडवांस और कंपनी का कमीशन नौ हजार रुपये भी देना तय हुआ। मेघा सिन्हा ने सभी शर्तें मानते हुए नौकरानी रखने के लिए हामी भर दी।

37 हजार नकद दिए

इसके बाद वीरेंद्र नाम का एक व्यक्ति एक महिला को साथ लेकर उनके पास आया, परिचय बताते हुए कहाकि यही महिला आपके घर पर काम करेगी। जब पैसे देने की बात आई तो डीआइजी की पत्नी ने 37 हजार रुपये कैश उस व्यक्ति को दिए।

पैसे मिलने के बाद रफूचक्‍कर

पैसे मिलने के बाद व्यक्ति महिला को दूसरे दिन से काम पर भेजने की बात कहकर चला गया और फिर सभी रफूचक्कर हो गए। जिसके बाद कोई संपर्क नहीं होने पर मेघा सिन्हा को पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है। जिसकी शिकायत फिर उन्होंने थाने में दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप