Breaking News in Hindi

नेशनल एग्रीकल्चर साइंस ने मिलेट्स के शोध के लिए दिए 98 लाख

ग्वालियर। प्रदेश में पहली बार मिलेट्स की हाइब्रिड बीज तैयार किया जा रहा है। इसके लिए राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं। यह शोध ज्वार बाजरा पर हो रहा है। जिसका हाइब्रिड बीज तैयार कर किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए वैज्ञानिक दुनियाभर से मिलेट्स की वैरायटी को एकत्रित करने में लग चुके हैं। इसके लिए सबसे पहले हैदराबाद जीन बैंक के लिए पत्र लिखा गया है। जहां पर देश में सर्वाधिक मिलेट्स की वैरायटी मौजूद है।ज्वार और बाजरा की वैरायटी मिलने के बाद उससे हाइब्रिड बीज तैयार किया जाएगा।

राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय को नेशनल एग्रीकल्चर साइंस से 98 लाख रुपये की सहायता मिली है। जिसकी मदद से विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक शोध कार्य करेंगे। इसके लिए सबसे जरूरी है कि दुनियाभर में पाए जाने वाले मिलेट्स काे एकत्र करना। इसके लिए वैज्ञानिक देश और विदेश में संपर्क कर वहां से ज्वार-बाजरा के उपलब्ध बीज मंगवा रहे है इसके लिए वह पत्र के माध्यम से संवाद स्थापित कर रहे हैं।

हैदराबाद जीन बैंक में जर्म प्लाज और पुरानी वैरायटियां उपलब्ध हैं। जिनमें से 150 जर्मप्लाज्म और पुरानी वैरायटी मांगी गई है। जिनकी उपलब्धता होने पर उसे मैदानी तौर पर स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद यह देखा जाएगा कि इन वैरायटियों में कौन कौन से तत्व मौजूद हैं जो पोषक तत्वों को बढ़ाने घटाने में मदद करते है। इसी तर हसे पैदावार बढ़ाने के लिए कौन सा तत्व जिम्मेदार है। इन सभी तत्वों को बीज से अलग किया जाएगा और इन तत्वों से मिलाकर ऐसी वैरायटी तैयार की जाएगी जिसकी पैदावार अच्छी होगी और उसमें पोषक तत्व आयरन,कैल्शियम, विटामिन, फासफोरस, कार्बोहाइड्रेट ,जिंक आदि पोषक तत्वों की मात्रा को बढ़ाया जा सके।कृषि वैज्ञानिक का कहना है कि ज्वार और बाजरा की फसल खरीफ के मौसम में पैदा होने वाली फसल है। चंबल की बीहड़ में इसकी पैदावार अधिक होती है। वहां पर पैदावार बढ़े इसके लिए इस बात पर शोध किया जाना है कि इन वैरायटी में बढ़े हुए तापमान में पैदावार बढ़ाने के लिए कौनसा जीन जिम्मेदार है और कौन सा जीन बारिश ना होने पर सूखे में भी पैदावार कम ना होने दे इसका पता लगाया जाएगा। इन जीन की मदद से वैरायटी तैयार होगी जिसके लिए शोध चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...