Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

विदेश मंत्री एस. जयशंकर का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान से वार्ता चाहते हैं, पर शर्तों पर नहीं’

नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S Jaishankar) ने कहा है कि भारत चाहता है कि पाकिस्तान के साथ वार्ता शुरू हो, लेकिन शर्तों पर नहीं। पाकिस्तान को पहले सीमा पार से आतंकवाद खत्म करना होगा।

एस. जयशंकर ने समाचार एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान की हमेशा से मंशा रही है कि वह सीमा पार आतंकवाद के अपने हथकंडे का उपयोग भारत को वार्ता के लिए मजबूर करने के लिए करे।’

‘कई दशकों तक ऐसा चला, लेकिन अब भारत ने यह खेल खेलना बंद कर दिया है। हम चाहते हैं कि पड़ोसी देश से बात हो। आखिरी पड़ोसी, पड़ोसी होता है, लेकिन इसके लिए कोई शर्त नहीं होगी। आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त रुख ने पाकिस्तान के इस हथकंडे को पूरी तरह अप्रासंगिक बना दिया।‘

यह पूछे जाने पर कि क्या भारत हमेशा माइंड गेम में चीन से हारता है, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि हम हमेशा हारे हैं, लेकिन पहले के कुछ फैसलों को आज समझना मुश्किल है। पंचशील समझौता ऐसा ही एक और उदाहरण है। विश्वास करना हमारी आदत रही है। यह हमारे आचरण में है। अन्य देशों के साथ भी हम इसी तरह बर्ताव करते हैं।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.