Breaking News in Hindi

मंगल ग्रह का धनु राशि में उदय 16 जनवरी को, राशि के अनुसार जरूर करें ये उपाय

इंदौर। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को गतिशील और शक्तिशाली ग्रह माना गया है। जब मंगल ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो सभी राशि के लोगों पर इसका प्रभाव होता है। हिंदू पंचांग की गणनाओं के मुताबिक, 16 जनवरी, 2024 को 23:07 बजे पर धनु राशि में मंगल ग्रह का उदय होगा। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, मंगल ग्रह को प्रसन्न करने के लिए राशि के अनुसार ये उपाय करना चाहिए। ऐसा करने से जातक के सुख, शांति और समृद्धि मिलती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

 

राशि के अनुसार करें ये उपाय

  • मेष राशि: प्रतिदिन 27 बार ‘ॐ भौमाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
  • वृषभ राशि: गुरुवार को बृहस्पति ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें।
  • मिथुन राशि: रोज प्राचीन पाठ ललिता सहस्रनाम का जाप करें।
  • कर्क राशि: शनिवार को शनि ग्रह के लिए यज्ञ हवन करें।
  • सिंह राशि: रोज 21 बार ‘ॐ नमो नरसिंहाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
  • कन्या राशि: रविवार को भगवान रुद्र के लिए यज्ञ हवन करें।
  • तुला राशि: शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करें।
  • वृश्चिक राशि: रोज प्राचीन पाठ हनुमान चालीसा का जाप करें।
  • धनु राशि: गुरुवार को भगवान शिव के लिए यज्ञ हवन करें।
  • मकर राशि: शनिवार को शनि ग्रह के लिए पूजा करें।
  • कुंभ राशि: रोज 21 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें।
  • मीन राशि: मंगलवार को देवी मां दुर्गा के लिए यज्ञ हवन करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप