Breaking News in Hindi

ट्यूशन पढ़ाने वाले ने 12वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, चार आरोपित गिरफ्तार

इंदौर। स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बाणगंगा पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपित छात्रा को ट्यूशन पढ़ाता है। पुलिस ने आरोपितों को जेल भेज दिया है।

बाणगंगा थाना पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने मुख्य आरोपित विवेक पांडे के साथ तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। विवेक ने ट्यूशन पढ़ाने के दौरान छात्रा से नजदीकी बढ़ा ली और शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। बाद में वह शादी से मुकर गया। पुलिस में शिकायत करने पर उसने छात्रा को धमकी भी दी। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गाड़ी खड़ी करने की बात पर हमला, युवक को चाकू मारे

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात बदमाशों ने युवक को चाकू मार दिए। पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा में केस दर्ज किया है। घटना शांति गैस एजेंसी के समीप की है। फरियादी राहुल रामकरण लोवंशी निवासी राजाबाग कालोनी ने आरोपित अंकित मराठा, बिच्छू उर्फ मयंक कुमायू, बच्चा उर्फ अंश रायकवार और कीटाणु निवासी साईं सुमन नगर के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है। पुलिस ने आरोपित अंकित और मयंक को गिरफ्तार कर लिया। टीआइ के मुताबिक, गाड़ी खड़ी करने की बात पर आरोपितों ने राहुल के दोस्त दिलीप चौहान पर हमला कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...