Breaking News in Hindi

दमोह जिले के बलराम राम मंदिर निर्माण का संकल्प लेकर 40 वर्षों से चल रहे थे नंगे पैर

दमोह। जिले के बटियागढ़ ब्लाक में रहने वाले भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त 56 वर्षीय बलराम पांडे पिछले 40 वर्षों से अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण का संकल्प लेकर नंगे पैर चल रहे हैं। अब उनका यह संकल्प पूरा हो गया है इसलिए अयोध्या जाकर भगवान के दर्शन करने के बाद वहीं पर पैरों में जूते या चप्पल पहनेंगे।

पूरी होने वाली है कठिन साधना

40 वर्षों की कठिन साधना अब पूरी होने वाली है। सैकड़ों वर्षों के इंतजार के बाद भगवान श्रीराम का अयोध्या में भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है और 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्रतिमा गर्भ ग्रह में विराजमान हो रही है। ऐसे में बलराम पांडे की प्रसन्नता का ठिकाना नहीं है।

16 वर्ष की आयु में लिया था संकल्प

बटियागढ़ निवासी बलराम पांडे 56 के पूर्वज अयोध्या में ही रहते थे, लेकिन बाद में बटियागढ़ में आकर बस गए। इसलिए श्री पांडे अक्सर अयोध्या जाते रहते थे। जब उनकी आयु 16 वर्ष थी तब 1983 में वे अपने स्वजनों के साथ अयोध्या घूमने गए थे। वहां उन्होंने देखा कि जगत के पालनहार एक चबूतरे पर टेंट के नीचे बैठे हैं।

तब लिया था संकल्‍प

अयोध्या में राम मंदिर की भूमि का विवाद न्यायालय में चल रहा था। उन्होंने उसी समय संकल्प लिया था कि कि जब तक अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता वे नंगे पैर ही चलेंगे। उनका कहना था कि जिस दिन अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा वे अयोध्या जाएंगे और वहीं पर पैर में जूते, चप्पल पहनेंगे। भले ही कितना ही समय लग जाए। अब वो वक्त आ चुका है और बलराम अयोध्या जाने की तैयारी में भी हैं।

अयोध्या में श्रीराम पूजन कर धारण करेंगे पादुका

बलराम पांडे ने बताया कि उनका संकल्प पूरा होने वाला है। 22 जनवरी को अयोध्या जाने का विचार है, लेकिन यदि भीड़ के चलते नहीं जा पाए तो कुद दिनों बाद वे 50 लोगों के साथ वह जाएंगे। सरयू नदी में स्नान करने के बाद भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे और उसके बाद ही वह पैर में जूते पहनेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...