Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

IMD का अलर्ट, अभी ठंड से कोई राहत नहीं मिलने वाली , कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 20 ट्रेनें लेट, 120 उड़ानें प्रभावित

कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली ट्रेनें देरी से चल रही हैं. 20 ट्रेनें अपने समय से लेट हैं। घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित हो रही हैं. लगभग 120 उड़ानें प्रभावित हुईं हैं। मौसम विभाग  ने चेतावनी देते हुए कहा है कि उत्तर भारत में लगातार ठंड और कोहरे का असर 2 दिन तक जारी रहेगा। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गिरते तापमान का असर देखने को मिलेगा. मंगलवार को जारी मौसम बुलेटिन में IMD ने लोगों को सतर्क किया है।

अभी ठंड से कोई राहत नहीं मिलने वाली 
मौसम विभाग ने  कहा है कि दिल्ली और उत्तर भारत में ठंड से कोई राहत नहीं मिलने वाली है. हालांकि, 1 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने की आशंका है, मगर कोहरा से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है. हरियाणा और पंजाब में बढ़ती ठंडी का असर दिल्ली और उत्तर भारत में भी देखने को मिलेगा।  मौसम वैज्ञानिक सोमा सेना ने कहा कि ठंड का असर अभी भी जारी रहेगा. इसमें किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.