Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

ओरछा में एक लाख दीप किए जाएंगे प्रज्जवलित, सीएम डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में श्रीराम राजा मंदिर में होगा विशेष आयोजन

टीकमगढ़। बुंदेलखंड की अयोध्या के नाम से विख्यात रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में अयोध्‍या में रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा के अवसर पर 22 जनवरी को विशेष आयोजन होंगे।

इस मौके पर बेतवा नदी के कंचना घाट पर एक लाख दीप प्रज्‍जवलित किए जाएंगे। श्रीराम राजा मंदिर ओरछा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में विशेष आयोजन किए जाएंगे।

22 जनवरी को ओरछा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के अलावा पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी आएंगे। वे हेलीकॉप्टर से ओरछा पहुंचकर श्रीरामराजा सरकार के दर्शन करेंगे और मंदिर परिसर से ही अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखेंगे। इसके बाद सीएम व पूर्व सीएम रवाना होंगे। जबकि शाम को कंचना घाट पर 1 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसी के साथ बेतवाजी की आरती भी होगी।

उल्‍लेखनीय है कि श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य श्रीराम मंदिर के उदघाटन और रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को एतिहासिक बनाने में जुटी मध्यप्रदेश की मोहन सरकार इस अभूतपूर्व आयोजन के मौके पर मध्यप्रदेश के प्रत्येक धार्मिक स्थल मंदिरों, आश्रमों, देवालयों में धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम से जोड़ने के प्रयास में है।

बुंदेलखंड की अयोध्या के नाम से विख्यात रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में भी प्रशासन द्वारा श्रीराम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य व दिव्य मनाने के लिए बैठक हो चुकी है।

कलेक्टर के अनुसार 22 जनवरी को श्रीरामराजा मन्दिर को लाइटिंग व फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। इसके अलावा नगर को बेहतरीन तरीके से झंडे व बैनर से सजाया जाएगा। मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिये प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जाएगी।

शाम को शहर की बेतवा नदी के कंचना घाट पर बेतवाजी की आरती के बाद एक लाख दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। साथ ही नगर के धार्मिक स्थलों पर भजन मंडलियों द्वारा भजन कीर्तन किया जाएगा। अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट दिखाया जाएगा।

अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव कार्यक्रम श्रीरामराजा मन्दिर परिसर में श्री रामराजा दीर्घा के सामने बड़ी स्क्रीन लगाकर लोगों को दिखाया जाएगा। इसके बाद शाम को इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.