Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

जगह नहीं मिलने के कारण BJP ने सड़क पर मनाई कर्पूरी जयंती, सम्राट चौधरी बोले- “इसबार JDU-RJD का नहीं खुलेगा खाता”

पटना: बुधवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती को बिहार की सभी राजनीतिक पार्टियों ने मनाया। भाजपा ने जगह नहीं मिलने के कारण कर्पूरी जयंती को वीरचंद पटेल मार्ग पर मनाई। इस दौरान कार्यकर्ता सड़क पर कुर्सियां लगाकर बैठे रहे।

सम्राट चौधरी का CM नीतीश पर हमला
जयंती समारोह के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने हुंकार भरते हुए कहा कि 22 जनवरी को पीएम मोदी ने धर्म की स्थापना की और 23 जनवरी को गरीब-पिछड़ों और अति पिछड़ों के नेता जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का काम किया। ये है पीएम मोदी के काम करने का तरीका। वहीं, दूसरी तरफ नकली समाजवादी और नकली कर्पूरी वादी हैं, वे एक गठजोड़ बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने मिलर स्कूल मैदान विवाद पर बोलते हुए कहा कि हम लोगों ने 1 नवंबर को ही ग्राउंड बुक कराया था। इस संबंध में शिक्षा विभाग का पत्र भी मेरे पास है। लोगों के बीच भ्रम फैलाया गया कि हमलोगों ने ग्राउंड बुक नहीं कराया, जो सरासर गलत है। वे हमलोगों का क्या सम्मान कर रहे हैं, जरा सोचिए।

“इस बार जेडीयू और आरजेडी का खाता नहीं खुलेगा”
सम्राट चौधरी ने कहा कि आपने भाजपा कार्यालय के सामने गेट बनवा दिया, हमलोगों ने छूआ तक नहीं। ये है सम्मान…और आपने जबरदस्ती मिलर स्कूल के ग्राउंड पर कब्जा कर लिया है, तब हम लोगों को सड़क पर आना पड़ा। हम सड़क पर आएंगे और संघर्ष करेंगे, हम ये चीजें भूलते नहीं हैं। नीतीश कुमार पर बरसते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि साल 2019 में भाजपा की कृपा से जेडीयू को 16 सीटें मिल गई थी, लेकिन इस बार जनता ये गलती करने वाली नहीं है। इस बार जेडीयू और आरजेडी का खाता भी नहीं खुलने वाला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.