Breaking News in Hindi

पूर्व CM शिवराज सिंह ने राहुल गांधी पर कसा तंज, बोले- जहां पाव पड़े वहां – वहां बंटाधार किया

विदिशा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लिया। उन्होंने राहुल की न्याय यात्रा पर इंडी गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जहां – जहां पाव पड़े राहुल के वहां – वहां बंटाधार।

पश्चिम बंगाल पहुंचने से पहले ही ममता बनर्जी ने कह दिया कि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं देंगे, पंजाब में आप ने मना कर दिया और बिहार में तो धोखेबाज और अवसरवादी गठबंधन की हालत देखकर नीतीश कुमार एनडीए के साथ आ गए।

लोकसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने विदिशा पहुंचे शिवराज ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि इस बार प्रदेश में सभी 29 सीटों पर और देश में 400 से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर भाजपा नया रिकार्ड बनाएगी।
प्रदेश में भाजपा ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 27 और वर्ष 2019 में 28 सीटें हासिल की थी, इस बार वर्ष 2024 के चुनाव में पूरी 29 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।
चौहान ने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है, और हमारे सेनापति के रूप में नरेंद्र मोदी सामने है लेकिन विपक्ष से तो सेनापति ही गायब है।
जो लोग राज्यों में कुश्ती करते है, उन्होंने दिल्ली में गठबंधन बनाकर दोस्ती कर ली, जिनके ना तो सिद्धांत मेल खाते है और ना ही विचारधारा लेकिन देश में चल रही मोदी लहर को रोकने के लिए सब विपक्षी एकजुट हो गए है।
अब यही एक दल एक – एक कर अलग हो रहे है। इस गठबंधन की हालत ये हो गई है कि एक दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई यहां गिरा, कोई वहां गिरा। शिवराज ने कहा कि इंडी गठबंधन अब तक अपना कामन मिनिमम प्रोग्राम तक नहीं बना पाए।
ऐसे लोग कभी देश का भला नहीं कर सकते। यदि ऐसे लोगों के हाथ देश चला गया तो तेजी से हो रहा देश का विकास रुक जाएगा। हालांकि ऐसा होने की बिल्कुल उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय अब भारत का है।
हमारा देश अब मोदीजी के नेतृत्व में दुनिया का नेतृत्व करेगा। अयोध्या में रामलला भव्य मंदिर में विराज गए है। अब देश में रामराज्य आएगा और देश राष्ट्र मंदिर भी बनेगा। इस कार्यक्रम में सांसद रमाकांत भार्गव सहित जिले के विधायक भी मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप