Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

बेटे ने मां को प्रेमी संग बेडरूम में पकड़ा… फिर पति के साथ मिलकर खेला ये खौफनाक खेल

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा में एक नाबालिक बेटे ने अपनी मां और उसके प्रेमी बिस्तर पर आपत्तिजनक हालत में देखा तो उसका खून खौल गया। बेटे ने अपने पिता के साथ मिलकर मां और प्रेमी की पीट पीटकर हत्या कर दी। तीन दिन पूर्व हुए इस ब्लाइंड मर्डर का सच सामने आया तो सबके होश उड़ गए। बैकुंठपुर पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाली महिला उसके नाबालिग बेटे सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि महिला का पति अभी फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश की जा रही है।

ये है पूरा मामला

कसिहाई थाना बैकुंठपुर का रहने वाला 22 वर्षीय उपेन्द्र पटेल 24 जनवरी रात को घर से खेत में लगी मोटर को बंद करने जाने की बात बोलकर निकला था। इसके बाद वह लापता हो गया। तीन दिन बाद शनिवार की सुबह उसका गांव के बाहर नहर में शव बरामद हुआ जिसकी हत्या कर पानी में फेंका गया था। इस घटना के बाद गुस्साएं परिजनों ने जाम लगा दिया था।

जिसके बाद आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने थाना प्रभारी विजय सिंह, उपनिरीक्षक कन्हैया बघेल, मृगेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर दी जिसने स्थानीय लोगों से बारीकी से पूछताछ की और युवक का एक महिला के साथ अवैध संबंध होने की जानकारी सामने आई। संदेह के आधार पर पुलिस ने जब महिला के घर वालों को पकड़ा तो इस अंधी हत्या का खौफनाक सच सामने आ गया। युवक का महिला के साथ प्रेम प्रसंग था और अक्सर रात में वह उसके घर जाता था।

घटना वाले दिन नाबालिग बेटे ने उसे मां के साथ कमरे के अंदर पकड़ लिया था इसके बाद महिला ने खुद को सही साबित करने के लिए बेटे और पति संग मिलकर उसकी बेदम पिटाई की और बाद में शव को नहर में लाकर फेंक दिया।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी सुशील साहू 19 वर्ष, करुणा देवी साहू 38 वर्ष, राजेन्द्र साहू 32 वर्ष निवासी कसिहाई, पवन साहू 21 वर्ष निवासी शाहपुर थाना सेमरिया सहित नाबालिग को पकड़ा है। वहीं मुख्य आरोपी महिला का पति अभी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडे बरामद किए हैं।

पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि घटना दिनांक को युवक उक्त महिला के साथ कमरे के अंदर ही था। इसी दौरान घर में सो रहे नाबालिग पुत्र की नींद खुल गई तो उसे कमरे के अंदर आवाज आती हुई सुनाई दी। जब उसने कमरे में देखा तो उसकी मां युवक के साथ बिस्तर में थी। जिसके बाद उसने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और रीवा में रहकर आटो चलाने वाले पिता को फोन कर दिया। पिता ने अपने साले को बुलवाया और घर पहुंचकर पुत्र के साथ मिलकर उक्त युवक को डंडे से तब तक पीटा जब तक वह अचेत नहीं हो गया। बाद में सबने साथ मिलकर 200 मीटर दूर शव को लाकर नहर में फेंक दिया। जिसका शव तीन दिन बाद मिला था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.