Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

महिलाएं नरम बनीं रहें नहीं तो शादियां बहुत टूटती हैं…बजट के बाद फारूक अब्दुल्ला ने ऐसा क्यों कहा?

नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने अंतरिम बजट को निराशाजनक बताया है. उन्होंने कहा कि इस बजट में कोई ऐसी बात नहीं है असली बजट तो जुलाई में आएगा. हमें उम्मीद है कि लोगों को फायदा होगा, पर्यटन बढ़ेगा, उद्योग भी बढ़ेंगे और देश प्रगति करेगा. उन्होंने कहा कि टूरिज्म की मीटिंग कश्मीर में हुई थी. हम उम्मीद करते है की बाहर से और लोग आएंगे.

वहीं, इस दौरान उन्होंने महिलाओं को लेकर एक विवादित बयान भी दे दिया. उन्होंने कहा कि महिलाओं के ‘लखपति दीदी’ बनने को लेकर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि महिलाएं लखपति बनेंगी अच्छी बात है. मगर नरम बने नहीं तो शादियां बहुत टूटती है. आज कल शादियां बहुत टूट रही हैं.

3 करोड़ महिलाएं बनेंगी ‘लखपति दीदी’

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि 2025 तक करोड़ों महिलाएं लखपति बनेंगी. निर्मला सीतारमण ने कहा कि एक नहीं 3 करोड़ महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनेंगी. अंतरिम बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना को बढ़ावा दिया जाएगा. 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का निर्णय लिया गया है. इस योजना से महिलाओं के जीवन में बदलाव और आत्मनिर्भरता आई है.

निर्मला सीतारमण का सबसे छोटा बजट भाषण

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अब तक का सबसे छोटा बजट भाषण दिया, जो केवल 58 मिनट तक चला. इससे पहले 2020 में उन्होंने लंबा बजट भाषण दिया था. इस साल वित्त मंत्री सीतारमण 2 घंटे 42 मिनट तक बोलती रहीं. इस दौरान उनकी हल्की तबीयत खराब हो गई थी. इससे पिछले साल 2019 में उन्होंने 2 घंटे 15 मिनट का बजट भाषण दिया था.

6 साल में कब-कब कितने घंटे बोलीं सीतारमण

  • 2024- 58 मिनट
  • 2023- 1 घंटे 27 मिनट (87 मिनट)
  • 2022- 1 घंटे 30 मिनट (90 मिनट)
  • 2021- 1 घंटे 50 मिनट (110 मिनट)
  • 2020- 2 घंटे 42 मिनट (162 मिनट)
  • 2019-2 घंटे 15 मिनट (135 मिनट)

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.