Breaking News in Hindi

भिंड के पशु मेले में हंगामा, किसानों ने युवक को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा , वजह जानकर हो जाएंगे हैरान..

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पशु हाट मेले में रविवार की सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवक को किसानों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। किसान गाय और भैंस को बेचने और खरीदने के लिए पहुंचे थे। जब एक युवक पशु हाट मेले में अवैध तौर पर वसूली करने पहुंचा इस पर किसानों द्वारा विरोध किया गया। युवक गुंडागर्दी पर उतर आया किसानों से गाली गलौज करने लगा। इस पर किसान भड़क गए और उन्होंने हाट मेला में अवैध वसूली कर रहे युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

यह घटना भिंड जिले के पशु मेले की है। पशु मेला में मौजूद किसानों के मुताबिक बदशाह गुर्जर नाम का युवक अवैध वसूली करने मेला में आया था। युवक द्वारा किसानों से 500 रुपए की मांग की जा रही थी। जब उससे नगर पालिका की रसीद मांगी गई तो उसके द्वारा रसीद न देकर गुड़ागर्दी पर उतारू हो गया। पैसा न देने पर युवक किसानों के साथ गाली – गलौज करने लगा। जब लोगों ने विरोध किया तो वो गुंडागर्दी पर उतर आया। इस पर हाट मेला के किसान एकजुट हो गए और उन्होंने जमकर युवक की पिटाई की। इस बात की शिकायत भी कोतवाली थाने में की गई है।

इस मामले पर किसानों का कहना था कि अवैध वसूली कर रहे जिस युवक के साथ मारपीट की गई है उसे राजनेताओं का संरक्षण हासिल है। उनकी ही शह पर वह ऐसा कर रहा था युवक ने किसानों को गाली देना शुरू कर दी थी। इसके बाद किसान भड़क गए थे और सभी ने मिलकर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...