Breaking News in Hindi

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में ट्रैक्टर ट्रॉली और मोटरसाइकिल से जुड़ी दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

छतरपुर के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने कहा कि रविवार रात रायपुरा गांव के पास 25 लोगों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए। मृतकों में ट्रैक्टर चालक और दो अन्य लोग शामिल हैं। दुर्घटना में घायल हुए 10 से अधिक लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।”

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में बड़ा-मल्हेरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मोटरसाइकिल एक खड़े ट्रक से टकरा गई। मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....