Breaking News in Hindi

करकेली जनपद पंचायत की मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी प्रेरणा परमहंस को रिश्‍वत लेते पकड़ा गया

उमरिया। जिले की करकेली जनपद पंचायत की मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी प्रेरणा परमहंस को दस हजार रुपये की रिश्‍वत लेते हुए पकड़ा गया है।

आवेदक सरपंच प्रमोद यादव की श‍िकायत पर रीवा लोकायुक्‍त टीम ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार लोकायुक्‍त टीम ने जिला मुख्‍यालय पर आरोपित के शासकीय आवास पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

बताया जाता है कि शिकायतकर्ता प्रमोद यादव सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत में कराए गए नाडेप निर्माण के भुगतान और सरपंच तथा पंचों के मानदेय भुगतान के एवज में 10,000 रुपए रिश्वत की मांग की गई थी।
सत्यापन पर रिश्वत की मांग करना पाए जाने से धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 का प्रकरण पंजीबद्ध कर ट्रैप कार्रवाई कर आरोप‍ित मुख्य कार्यपालन अधिकारी को उमरिया स्थित उनके शासकीय आवास में 10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार और उनकी टीम ने इस कार्रवाई को पूरा किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...