Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

हार के बाद बिलावल भुट्टो को भी मिली जीत, मरियम और नवाज दोनों जीते… पाकिस्तान चुनाव रिजल्ट में हो रहा ‘खेला’

पाकिस्तान में वोटों की गिनती जारी. नेशनल एसेंबली के चुनाव में इमरान समर्थित उम्मीदवार बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं. 266 में से 150 सीटों पर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के नेता बढ़त बनाए हुए हैं. इस बीच उनके समर्थकों ने आतिशबाजी के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया है. हालांकि अभी आधिकारिक परिणाम घोषित होने में देरी हो रही है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान का चुनाव आयोग रिजल्ट में देरी के लिए मोबाइल सेवाओं के निलंबन को जिम्मेदार ठहरा रहा है. इस बीच धीमी गिनती ने संभावित हेरफेर की व्यापक अटकलों को हवा दे दी है और सियासी ड्रामेबाजी देखने को मिल सकती है.

खैबर पख्तूनख्वा से पहला परिणाम घोषित किया गया है, जहां प्रांतीय विधानसभा की 2 सीटों पर PTI समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार विजयी घोषित हुए हैं. वहीं, PLM-N प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ मुश्किल में दिखाई दे रहे हैं. लाहौर और मनसेहरा दोनों सीटों पर उन्हें कड़ी टक्कर मिल रही है. आम चुनाव में मिल रही कड़ी टक्कर के बाद नवाज शरीफ ने पार्टी मुख्यालय छोड़ दिया है और कार्यकर्ताओं को भी संबोधित नहीं किया है.

  • चुनाव आयोग की ओर से घोषित प्रोविजन रिजल्ट के अनुसार, पीपीपी के उम्मीदवार बिलावल भुट्टो जरदारी ने 85,370 मतों के साथ एनए-196 कंबर शाहदादकोट-1 से आसानी से जीत हासिल कर लिया है.
  • निर्दलीय उम्मीदवार सुहैल सुल्तान ने 88,009 वोट हासिल कर NA-04 स्वात-III से जीत हासिल की है.
  • पाकिस्तान चुनाव आयोग की ओर से घोषित शुरुआती परिणाम के अनुसार, पीएमएल-एन की वाइस प्रेसिडेंट और मुख्य आयोजक मरियम नवाज ने एनए-119 लाहौर से 83,855 वोट हासिल करने के बाद अपनी पहली विधानसभा सीट जीत ली है. मरियम ने पीटीआई समर्थित शहजाद फारूक को हराया जिन्हें 68,376 वोट मिले.
  • अब तक के रुझानों के आधार पर पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी पीटीआई समर्थित 24 उम्मीदवारों को जीत मिली है. नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन को 18 सीटें मिली हैं, जबकि पीपीपी के खाते में भी 18 सीटें आई हैं.
  • आतंकी हाफिज सईद के बेटे की चुनाव में शर्मनाक हार हुई है. हाफिज के बेटे को 5000 से कम वोट मिले. इमरान समर्थित उम्मीदवार से तल्हा सईद हारा है.
  • पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने लाहौर सीट से जीत हासिल कर ली है. दरअसल, लगातार चुनाव का रिल्ट बदल रहा है. पीटीआई आरोप लगा रही है कि रिजल्ट में धांधली की जा रही है.
  • PML-N के नवाज शरीफ मनसेहरा की NA-15 सीट से हार गए हैं. यहां निर्दलीय उम्मीदवार शहजादा गस्तासाप ने जीत हासिल की. शहजादा गस्तासाप को 74,713 वोट मिले, जबकि नवाज को 63,054 वोट मिले.
  • इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने नवाज शरीफ से कहा है कि वो अपनी हार स्वीकार कर लें.नवाज शरीफ को पाकिस्तान के लोग कभी स्वीकार नहीं करेंगे. ये एक राजनेता के तौर पर विश्वसनीयता हासिल करने का सुनहरा मौका है. दिनदहाड़े होने वाली लूट को पाकिस्तान अस्वीकार करने वाला है.
  • PML-N उम्मीदवार और नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज भी चुनाव जीतीं. लाहौर के पंजाब PP-159 सीट से मरियम जीतीं.
  • इमरान खान की पार्टी की तरफ से आरोप लगाए गए हैं कि चुनाव आयोग जान बूझकर रिजल्ट का ऐलान नहीं कर रही है. अगर धांधली होती है तो फिर इसका जबाव पाकिस्तान के आम लोग देंगे.
  • पाकिस्तान चुनाव आयोग ने सबसे पहले पेशावर के NA-30 के अनौपचारिक रिजल्ट की घोषणा कर दी है. इसमें इमरान के समर्थन वाले उम्मीदवार​​​​​​​ शांदाना गुलजार को 78,971 वोटों के साथ विजेता घोषित किया गया है.
  • पाकिस्तान के चुनाव आयोग के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री और पीएमएल-एन अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने लाहौर से जीत हासिल कर ली है. उन्हें 63,953 वोट मिले हैं.
  • पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख बैरिस्टर गौहर अली खान ने दावा किया है कि पार्टी 150 से अधिक नेशनल असेंबली की सीटों पर आगे चल रही है. पार्टी आज की जीत के बाद केंद्र और खैबर-पख्तूनख्वा में सरकार बनाएगी.

शुरुआती रुझान के बाद इमरान खान के समर्थकों में खुशी की लहर है. फैसलाबाद में सड़कों पर PTI के समर्थक उतर आए हैं. पाकिस्तान चुनाव आयोग ने रिटर्निंग अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वोटिंग की गिनती के आधे घंटे के अंदर परिणाम घोषित कर दिए जाएं नहीं तो कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. साथ ही चुनाव पर अमेरिकी विदेश विभाग ने चिंता है और उसका कहना है कि वह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर चिंतित है. इसके अलावा चुनाव पर यूनाइटेड स्टेट के प्रमुख की नजर भी है. महासचिव ने सभी वर्गों से ‘माहौल शांत’ बनाए रखने की अपील की.

चुनाव के समय पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जबरदस्त विरोध देखने को मिला है. कोन्शकलात में प्रदर्शनकारियों ने मतपेटियों को फूंक दिया. केच जिले के तगरान अबाद में एक बूथ पर जमकर विरोध हुआ. उम्मीदवार के बंदूकधारियों ने हवाई फायरिंग की.

कितनी सीटों पर डाले जाएंगे वोट?

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में सीटों की संख्या 336 है. इनमें से 266 सीटों पर वोटिंग करवाई जाती है और बहुमत के लिए 169 सीटें चाहिए होती है. वहीं, 60 महिलाओं के लिए आरक्षित है, जबकि 10 सीटें गैर-मुस्लिमों के लिए आरक्षित रखी गई हैं. पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सीटें पंजाब प्रांत में हैं, जहां 141 सीटें हैं. इसके बाद सिंध में 61 सीटें आती हैं और खैबर पख्तूनख्वा में 45 सीटें हैं. इसके अलावा बलूचिस्तान में 16 सीटें और इस्लामाबाद में सिर्फ तीन सीटें हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.