Breaking News in Hindi

‘पीएम मोदी ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को विश्व मंच पर सम्मान दिलाया’, कर्नाटक में बोले अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और अन्य महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों के पुनरुद्धार का हवाला देते हुए रविवार को भारत की सांस्कृतिक विरासत को विश्व मंच पर सम्मान दिलाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया। मैसुरु के समीप ‘सुत्तूर जात्रा’ (मेला) समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने योग, आयुर्वेद और भारतीय भाषाओं के संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ ही देश को सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लिए मोदी की प्रशंसा की।

पीएम मोदी की जमकर तारीफ की 
अमित शाह ने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी ने देश की सांस्कृतिक विरासत को विश्व मंच पर सम्मान दिलाने का काम किया है। मोदी जी ने अयोध्या के राम मंदिर, काशी में काशी विश्वनाथ गलियारा, महाकाल गलियारा (उज्जैन में महाकाल लोक गलियारा) और केदारनाथ एवं बद्रीनाथ जैसे सांस्कृतिक केंद्रों के पुनरुद्धार के लिए काम किया है।” मैसुरु जिले के नंजनगुड तालुक में कपिला नदी के किनारे स्थित सुत्तूर मठ राज्य में प्रमुख आध्यात्मिक केंद्रों में से एक है जो वीरशैव/लिंगायत आस्था का प्रचार करता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...