Breaking News in Hindi

UAE के बाद शॉर्ट विजिट पर कतर जाएंगे PM मोदी, 8 भारतीयों की रिहाई के बाद लिया बड़ा फैसला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अपनी दो दिवसीय यात्रा के समापन के बाद 14 फरवरी को कतर की राजधानी दोहा की यात्रा करेंगे। मोदी की कतर यात्रा की घोषणा खाड़ी देश द्वारा जेल में बंद आठ पूर्व भारतीय नौसैनिकों को रिहा करने के एक दिन बाद हुई है। रिहा किए गए लोगों में से सात सोमवार सुबह भारत लौट आए।

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्तिगत रूप से इस मामले के घटनाक्रम की निगरानी की है। उन्होंने कहा, ‘‘हम भारतीयों को रिहा करने के कतर के निर्णय से प्रसन्न हैं।” व्यापार व निवेश, ऊर्जा और डिजिटल सहित कई क्षेत्रों में समग्र द्विपक्षीय संबंधों का विस्तार करने के उद्देश्य से मोदी सोमवार को यूएई की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हो रहे हैं।

क्वात्रा ने कहा, ‘‘संयुक्त अरब अमीरात की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद, प्रधानमंत्री 14 फरवरी को दोहा, कतर की यात्रा करेंगे।” विदेश सचिव ने कहा कि मोदी और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तार देने के लिए व्यापक बातचीत करेंगे। पूर्व भारतीय नौसैनिकों को पिछले अक्टूबर में दी गई मौत की सजा को अलग-अलग अवधि की जेल की सजा में तब्दील किए जाने के 46 दिन बाद वे भारत वापस लौट आए। आठों को स्पष्ट रूप से जासूसी के आरोपों का सामना करना पड़ा लेकिन न तो कतर के अधिकारियों और न ही नई दिल्ली ने उनके खिलाफ आरोपों को सार्वजनिक किया।

विदेश सचिव ने कहा, ‘‘रिहा किए गए आठ भारतीयों में से सात भारत लौट आए हैं। हम इन नागरिकों की रिहाई और घर वापसी को संभव बनाने के लिए कतर के अमीर के फैसले की सराहना करते हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से इस मामले में सभी घटनाक्रम की लगातार निगरानी की है और कभी भी ऐसी किसी भी पहल से पीछे नहीं हटे, जो भारतीय नागरिकों की घर वापसी सुनिश्चित कर सके।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप