Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

महाकाल मंदिर में बसंत पंचमी की धूम, बाबा को पीले वस्त्र और फूल चढ़ाकर हुई विशेष भस्मारती

उज्जैन: देश भर में आज बसंत पंचमी का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिंदू कलैंडर के अनुसार माघ मास के शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि को देवी मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस मनाया जाता है। धर्म नगरी की परंपरा के अनुसार, हर त्योहार की शुरुआत महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल की पूजा के साथ होती है, इसी परंपरा को निभाते हुए आज सुबह चार बजे भस्मारती में बाबा का पीले द्रव्य से स्नान कराया गया। इसके बाद फूलों और फलों से श्रृंगार किया गया।

बुधवार को महाकाल मंदिर में बसंत पंचमी पर्व की धूम व उत्साह देखने को मिला। महाकाल की पूजा-अर्चना की सामग्री के साथ साथ भक्त और मंदिर के पंडे पुजारी पीले वस्त्रों में दिखे। सबसे पहले हर रोज की तरह तड़के सुबह 4 बजे भस्मारती की तैयारी की गई। महाकाल को पीले द्रव्य से स्नान कराकर पीले वस्त्र पहनाए गए।

इसके बाद पीले चन्दन से आकर्षक श्रृंगार कर सरसों और गेंदे के पीले फूल अर्पित किए गए। बाबा को पीले वस्त्र पहनाकर विशेष आरती की गई और फिर पीले रंग की मिठाई का महा भोग लगाया गया। ज्यादातर श्रद्धालु और पण्डे पुजारी पीले वस्त्रों में दिखाई दिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.