Breaking News in Hindi

बैतूल में आदिवासी युवक को पीटने वाले आरोपित के घर पर चला बुलडोजर, एक गिरफ्तार

बैतूल। आदिवासी समाज के युवक को नग्न कर उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटने वाले मुख्य आरोपित चैंट उर्फ शोहराब के अवैध कब्जा कर बनाए गए मकान पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने बुधवार को बुलडोजर चला दिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपित चैंट उर्फ शोहराब हुसैन निवासी आजाद वार्ड बैतूल, रिंकेश चौहान, सोहेल एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इसमें आरोपित मो सोहेल पिता सलीम कपूर निवासी पटेल वार्ड मुलताई को गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली थाना प्रभारी आशीष पवार ने बताया कि आदिवासी समाज के युवक आशीष परते निवासी बांसपानी के साथ मुख्य आरोपित चैंट उर्फ शोहराब के आजाद वार्ड के जिस कमरे में उल्टा लटकाकर नग्न कर मारपीट की गई थी, वह अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाया गया था।

बुधवार को नगर पालिका और राजस्व की टीम के साथ मिलकर उसे बुलडोजर की मदद से तोड़ दिया गया है। आरोपित चैंट पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। प्रकरण के सभी आरोपितों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। सभी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि बांसपानी निवासी आशीष परते को 15 नवंबर 2023 को जबरन बैतूल लाया गया और चेंट के घर ले जाकर उसे नग्न कर उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा था। इसका वीडियो भी आरोपितों के द्वारा बनाया गया। मंगलवार 13 फरवरी की शाम को मारपीट करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित होने के बाद पीड़ित ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपितों की तलाश प्रारंभ की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन