Breaking News in Hindi

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुने गए सदन के नेता, तेजस्वी यादव बने नेता प्रतिपक्ष

पटनाः बिहार विधानसभा (Bihar Vidhan Sabha) के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सदन के नेता चुने गए हैं। वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। उधर, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव (Nand Kishore Yadav) बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष चुने गए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा नए अध्यक्ष को आसन तक ले गये। पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक रहे यादव ने बिहार विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव के एक दिन बाद मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। यादव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अवध बिहारी चौधरी बिहार विधानसभा के अध्यक्ष थे। चौधरी के पद से हटने के बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के महेश्वर हजारी सदन उप सभापति के रूप में कार्यवाही का संचालन कर रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...