Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

घर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने महिला को बेरहमी से पीटा , सोने चांदी के जेवर लेकर हुए फरार..

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है। हथियारबंद बदमाश एक घर में घुसे और महिला के साथ मारपीट की है। इसके बाद बदमाशों ने लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर लूट लिए और फरार हो गए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

आपको बता दें कि अंनगढ़ा क्षेत्र में बदमाश घर में घुसे यहां महिला अकेली थी। आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और लूट की वारदात को अंजाम दिया है। महिला कोतवाली थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसके साथ ही पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक करना शुरू कर दिए हैं। अभी आरोपियों का पता नहीं लग सका है। बताया जा रहा है कि आरोपी काली कलर की बाइक से आए थे। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा सीसीटीवी फुटेज चेक किया जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.